सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर डॉ. नवल किशोर शाक्य ने गरीबों में बांटे कंबल एवं मिष्ठान

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर ने मैनपुरी सांसद डिपंल यादव के उपलक्ष्य में आज जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में बाग लकूला में जरुरतमंदो को कंबल और मिष्ठान वितरण किये।
बतादें कि आज मैनपुरी सांसद डिपंल यादव के जन्मदिवस को पूरे प्रदेश में पार्टी के नेता
मना रहे है। इसी क्रम में आज पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर ने मैनपुरी सांसद डिपंल यादव के उपलक्ष्य में जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में आवास विकास के निकट नगला बाग लकूला के लोगों को कंबल और मिष्ठान वितरण किये।
इस मौके पर प्रदेश सचिव महिला सभा रागिनी यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, जिला सचिव एवं फ्रंटल संगठन प्रभारी रामपाल सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष चंद्रेश राजपूत, अखिल कठेरिया,अजय यादव, गोपाल यादव आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव सपेरा ने किया।

Check Also

निशिकांत दुबे के बयानों पर अखिलेश का पलटवार : मुंह न खोलें, उसी में उसकी इज्जत..

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *