नेताजी सुभाष चंद्र बोस को सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और गरम दल के अद्वितीय नेता थे। उनकी अदम्य इच्छाशक्ति और बलिदान के बिना भारत को स्वतंत्रता प्राप्त करना संभव नहीं था। आज उनके विचारों को आत्मसात करते हुए सभी समाजवादियों को भाजपा की विभाजनकारी नीतियों का विरोध करने और समाज में एकता का संदेश फैलाने का संकल्प लेना चाहिए।

पूर्व मंत्री एवं प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर ने नेताजी की दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने इंडियन नेशनल आर्मी का गठन कर स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि नेताजी का योगदान देश की स्वतंत्रता के इतिहास में सर्वोच्च है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, रामशरण कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष सिराजुल अफाक मुन्ना, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, फ्रंटल संगठन प्रभारी रामपाल सिंह यादव समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने नेताजी के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और देश में शांति और एकता स्थापित करने की शपथ ली।इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, रामशरण कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष सिराजुल अफाक मुन्ना, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, फ्रंटल संगठन के प्रभारी एवं जिला सचिव रामपाल सिंह यादव, निरभान सिंह,मुख्तार आलम ,आशीष शर्मा ,रामशरण कठेरिया ,अजब सिंह शाक्य, अफजाल अंसारी,सोमेंद्र यादव कायमगंज विधानसभा अध्यक्ष भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ,विमलेश शर्मा ,राकेश दिवाकर राका ,नंदकिशोर दुबे, विजय अनुरागी, अंकित यादव, शिव शंकर शर्मा, अखिल कठेरिया राष्ट्रीय सदस्य छात्र सभा, कमल हसन , अशोक अंबेडकर राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब वाहिनी, पूजा कठेरिया महानगर अध्यक्ष महिला सभा, बंटी यादव राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे। यह जानकारी जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने दी।

Check Also

भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन लागू होना जरूरी : जिलाध्यक्ष

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) जिला सहकारी बैंक लिमिटेड फर्रुखाबाद के मुख्यालय भवन में एक राष्ट्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *