कन्नौज: हत्या कर लाश से 5 बार रेप किया, पति-पत्नी को मारने वाले का कबूलनामा

बृजेश चतुर्वेदी 

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) । मैंने उस महिला को एक दिन मैक्सी पहनकर झाडू लगाते हुए देखा। मेरी उसी दिन नीयत खराब हो गई। मैं बार-बार उसके घर के पास जाता और छिपकर महिला को देखता था। एक रात मौका मिलते ही मैं उसके घर पर कूदा। पति-पत्नी अलग-अलग सो रहे थे। आहट से पति जाग गया तो उसकी हत्या कर दी। महिला जग गई तो उसे भी मार डाला फिर 4-5 बार लाश के साथ संबंध बनाए।

ये कबूलनामा उस आरोपी का है, जिसने पति-पत्नी की हत्या करने के बाद महिला की लाश के साथ रेप किया। कन्नौज पुलिस ने रविवार (15 नवंबर) को आरोपी को दोनों पैरों में गोली मारकर पकड़ लिया।

हत्या 4 नवंबर की रात की गई थी। इसी तरह आरोपी पहले भी मां-बेटी की हत्या कर चुका था। मामला जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर गुरसहायगंज थाना क्षेत्र का है।

5 नवंबर की सुबह पुराने पीएचसी परिसर में बने आवास में पति-पत्नी के शव मिले थे। उनकी 2 साल की बच्ची पिता की लाश के पास बैठी रो रही थी। एक रिश्तेदार के घर पहुंचने पर हत्याकांड का पता चला।

जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी  में एक संदिग्ध नजर आया। उसकी पहचान तालग्राम के भोजापुर गांव निवासी योगेश सिंह राजपूत उर्फ पंगा (25) के रूप में हुई। रविवार को पुलिस की योगेश से मुठभेड़ हुई। इसमें उसके दोनों पैरों में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जीटी रोड पर कस्बा पुलिस चौकी है। यहीं पर पुराने  पीएचसी  की बिल्डिंग है। पीएचसी की बाउंड्री और चौकी की दीवार आपस में सटी हुई है। अस्पताल परिसर में 3-4 जर्जर मकान बने हुए हैं।

इन्हीं में से एक आवास में 36 साल का  युवक अपनी पत्नी (32), बेटे (7) और 2 साल की बेटी के साथ रहते थे। युवक रेलवे स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन पर काम करते थे।

पहले पीएचसी में उनकी मां तैनात थीं। उनकी मौत के बाद युवक की पत्नी जरूरत पड़ने पर अस्पताल के कामकाज में मदद करती थी। बिल्डिंग जर्जर होने के कारण 3 साल पहले पीएचसी को तिर्वा रोड पर शिफ्ट कर दिया गया था।

आरोपी योगेश ने बताया- मैं कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था। अभी कस्बा गुरसहायगंज में रह रहा था। अक्सर स्टेशन के आसपास और पीएचसी में घूमता रहता था।

एक दिन अस्पताल में एक महिला मैक्सी पहनकर झाड़ू लगा रही थी। मैंने उसे देखा तो मेरी नीयत खराब हो गई। इसके बाद मैं रोज वहां जाने लगा और छिप-छिपकर उसे देखने लगा।

घर के बाहर टहलता रहा फिर सोने का इंतजार किया

4 नवंबर को मैं 2-3 बार उसके घर गया, लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। मैं वहीं पर टहलता रहा। कुछ देर बाद वो महिला अपने पति के साथ आती दिखाई दी। मैंने उन लोगों के सोने का इंतजार किया। जब मुझे लगा कि वो लोग सो गए हैं तो मैं छत पर गया।

छत पर पन्नी और तिरपाल लगा था। तिरपाल काटकर मैं दीवार के सहारे घर के अंदर कूद गया। मैं एक डंडा लेकर गया था।

आहट सुनकर पति जागा तो डंडे से वार किया

अंदर पहुंचा तो पति-पत्नी अलग-अलग बिस्तर पर सो रहे थे। हल्की आहट होने पर पति जाग गया। मैंने तुरंत डंडे से उसके सिर पर तेज वार किया। उसको संभलने का मौका नहीं मिला। उसकी वहीं हत्या कर दी ।

शोर सुनकर महिला जाग गई। मैंने उससे शांत रहने के लिए कहा। वह नहीं मानी और किसी को फोन करने लगी। मैंने उससे मोबाइल छीनकर फोन काट दिया।

इसके बाद महिला के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। पिता के साथ सो रही बच्ची रोने लगी तो मैंने उसे भी जान से मारने के लिए उठाकर पटक दिया। बच्ची के शांत होने के बाद मैंने महिला के साथ 4-5 बार संबंध बनाए।

पहले से छिपाकर रख दिए थे कपड़े

वहां से निकलते समय पर्स में रखे 5 हजार रुपए और एटीएम कार्ड निकाल लिया। जीटी रोड की तरफ से बाहर आया और रेल की पटरी की तरफ चला गया।

झाड़ियों में मैंने पहले से अपने कपड़े रख दिए थे। खून लगे कपड़े और डंडा खंडहर में फेंक दिया। नए कपड़े पहनकर मैं वहां से निकल गया। पैसे खत्म होने पर आज एक आदमी को रोका था। उसने शोर मचा दिया और मैं पकड़ा गया।

पहले भी रेप के लिए की थी मां-बेटी की हत्या

भोजापुर में योगेश ने 29 नवंबर 2022 में मां-बेटी की हत्या की थी। योगेश उस समय भी अनीता (20) के साथ रेप करने के इरादे से घर में घुसा था।

शोर सुनकर मां भगवान श्री (50) जाग गई और शोर मचाने लगीं। इसके बाद योगेश ने दोनों को मार दिया। 2 दिसंबर 2022 को योगेश पकड़ा गया और तब से लगातार जेल में था। 1 महीने पहले ही वह जेल से बाहर आया था।

एसपी  विनोद कुमार ने बताया कि…

” कोतवाली प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जिला अस्पताल से इलाज के बाद आरोपी को डिस्चार्ज कराकर घटनास्थल पर ले जाया

गया। खून से सने कपड़े और डंडा बरामद कर लिया गया है।