रेप का आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तार

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर एक महिला से रेप का आरोप है और हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
दरअसल, कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को गुरुवार को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी तब हुई जब वह प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब हाई कोर्ट ने राठौर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत में राठौर के वकील ने कहा कि उन्हें सरेंडर के लिए समय चाहिए, लेकिन अदालत ने उन्हें दो हफ्ते में सेशन कोर्ट में सरेंडर करने को कहा। इसके बाद जैसे ही राठौर प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर आए, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि महिला ने राठौर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर पिछले चार सालों से उसका यौन शोषण किया है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने राठौर के खिलाफ केस दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Check Also

कन्नौज : उत्तर प्रदेश कौशल रथ कन्नौज पहुंचा

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित “उत्तर प्रदेश कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *