भाजपा राज में हर आदमी, हर वर्ग परेशान : पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती सिंह

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी महिला सभा की पीडीए की बैठक मसेनी चौराहे स्थित समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह द्वारा आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आज भाजपा राज में हर आदमी परेशान है, हर वर्ग परेशान है जिसे ना तो रोजगार मिलना है ना ही सरकारी अस्पतालों में उसे सही इलाज मिल पा रहा है।यह भी कहा कि भाजपा वाले नेताजी स्व मुलायम सिंह यादव के ऊपर भी टिप्पणी करते हैं, सोचिए यह क्या पीडीए को सम्मान देंगे। दमयंती सिंह ने कहा कि भाजपा पीडीए के पूरे समाज को गुमराह कर रही है और आने वाले भविष्य में उसका इरादा पीडीए समाज के हाथ में कटोरा देने का है। उन्होंने कहा आज फर्रुखाबाद जनपद में चौड़ीकरण के नाम पर जगह पर सड़के खुदी पड़ी हैं, नालियों में साफ सफाई के नाम पर सेवा कर्मियों से धन उगाई करना ही रह गया है। जो विकास की गति समाजवादी पार्टी सरकार में फर्रुखाबाद को मिली थी वह गति भाजपा में पिछले 8 सालों में पूरी तरह समाप्त हो चुकी है और फर्रुखाबाद एक पिछलग्गू जिला बनकर रह गया है। कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष संध्या शंखवार,आकांक्षा यादव महासचिव, बबली राज राजपूत ब्लॉक अध्यक्ष ,वसुधा देवी, लक्ष्मी बाथम कायमगंज अध्यक्ष, कमालगंज अध्यक्ष लक्ष्मी बाथम ,रानी देवी अंजू देवी गीता राजपूत,उपासना बाथम प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। महिला सभा की जिला अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह ने आए हुए पीडीए चर्चा कार्यक्रम में सभी का धन्यवाद किया।

Check Also

आतंकवादी चुनौती से निपटने को सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार : खरगे

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम में हुई आतंकवादी हमले को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *