भाजपा कर रही भ्रष्टाचार, अब 27 में बनेंगी पीडीए सरकार : डॉ जितेन्द्र सिंह यादव

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी 24 में जिस पीडीए के नारे से प्रदेश की सबसे बड़ी और देश की तीसरे नंबर की पार्टी बनी, अब उसी पीडीए को आगे बढ़ाने के लिए जगह जगह नुक्कड़ सभा और चौपालें लगाकर 27 के विधानसभा चुनाव में जुट गई है। फर्रुखाबाद की अमृतपुर विधानसभा में कई संविधान एवं लोकतंत्र बचाने के लिए बूथ स्तर पर चौपालें लगाई जा रही है, जिसमें आज कन्हैयाकुबपुर में सलोवा और अनु जाति के जिला अध्यक्ष, उखरा में आशीष यादव राजेश यादव पूर्व प्रधान, सिरौली, बराकेशव, नींबकरौली, परमखीरिया संकिसा के अलावा कई चौपाल लगाई गई, जिसमें
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव, अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे डॉ जितेन्द्र सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त है। उन्होंने घोषणा की है कि सपा का लक्ष्य 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की सरकार बनाना है।

डॉ जितेन्द्र सिंह यादव ने भाजपा पर माफियाओं को संरक्षण देने और जनता की आवाज़ को अनसुना करने का आरोप लगाया , और दावा किया कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, महंगाई चरम पर है, और विभिन्न वर्गों के लोग परेशान हैं। डॉ जितेन्द्र सिंह यादव ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पीडीए समुदाय के अधिकारों का हनन कर रही है और उन्हें प्रशासनिक पदों से वंचित कर रही है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में पीडीए समुदाय एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा।

डॉ जितेन्द्र सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें ताकि आगामी चुनाव में सफलता प्राप्त की जा सके। उन्होंने भाजपा की नीतियों को प्रदेशवासियों के लिए विनाशकारी बताया और कहा कि जनता इस सरकार को हटाने के लिए तैयार है। इसी क्रम में,चेयरमैन शमशाबाद नदीम अहमद फारूखी,वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष सपा सुरेंद्र सिंह गौर, विधानसभा अध्यक्ष भोला,सह मीडिया प्रभारी रवि यादव,छात्र सभा जिला अध्यक्ष हर्ष गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष कायमगंज आनंद यादव,पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष अरविंद कश्यप, अल्पसंख्क सभा जिलाध्यक्ष साजिद अली खान, बाबा साहब वाहिनी जिला अध्यक्ष अमन सूर्यवंशी, ज़िला उपाध्यक्ष डॉ नवरंग सिंह यादव, मजदूर सभा जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा,शिवशंकर शर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष राजीव यादव प्रधान, चुन्नू यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, नगर अध्यक्ष अश्वनी यादव,अजीत यादव,संजू यादव प्रधान,राजन गंगवार,रिंकू प्रधान,नागेंद्र यादव, मनोज प्रधान, अजयराज प्रधान,जोगेंद्र यादव,अर्जुन यादव,आकाश भाटिया,प्रताप सिंह,अंशुल यादव, रत्नेश कुमार, मोनू राठौर

ये जानकारी मीडिया प्रभारी रवि यादव ने दी।

Check Also

हर समस्या का निस्तारण, त्वरित गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए : सीएम योगी

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *