फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) सैफई में समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत एवं जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से होली के अवसर पर मिलकर बधाई दी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आने वाले 2027 के चुनाव को लेकर वहां मौजूद समस्त पदाधिकारियों से गंभीर चर्चा करते हुए कहा कि सभी लोग अपने अपने बूथ को मजबूत करें तभी आने वाले चुनाव में जीत हासिल होगी। हम एक ऐसी पार्टी के सामने चुनाव में होंगे जिसके सामने हमें हर तरह से अपने कार्यकर्ता को मजबूत करना होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने नगला ऊदी निवासी थाना जहानगंज में पिछले वर्ष हुई 4 वर्षीय बेटी के बलात्कार के संबंध में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात भी की। जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलकर जनपद की स्थिति के बारे में अवगत कराया। सपा सरकार में रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से फर्रुखाबाद के दोनों नेताओं ने उनके सैफई स्थित बंगले पर मुलाकात की।शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत एवं सपा फर्रुखाबाद जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव से गहन मंत्रणा करते हुए जिले की सभी विधानसभाओं में हो रही पीडीए बैठकों की जानकारी एकत्रित की।
