यूपी सरकार की तर्ज पर दिल्ली सरकार ने गठित किया शिष्टाचार स्क्वाड

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  उत्तर प्रदेश की बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की पहल और योजनाएं एक बार फिर विभिन्न राज्यों के लिए रोल मॉडल बनकर उभरी हैं। दिल्ली सरकार ने ईव टीजिंग और उत्पीड़न पर रोक लगाने के लिए योगी सरकार की एंटी रोमियो स्क्वायड की तर्ज पर शिष्टाचार स्क्वाड का गठन करने का फैसला लिया है। यह स्क्वाड यूपी के एंटी रोमियो स्क्वायड की तरह ही काम करेगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मनचलों और शोहदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए प्रदेश में एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया था। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप मनचलों और शोहदों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया था। इसके लिए प्रदेश के हर थाने में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की अलग से तैनाती की गयी थी। इसमें शामिल पुलिसकर्मी को स्कूल, कॉलेज, मुख्य बाजारों, मंदिर, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बेटियों, महिलाओं से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा के संबंध में जागरूक करना था। साथ ही मनचलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना था। डीजीपी ने बताया कि सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश भर में लगातार एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 22 मार्च 2017 से 5 फरवरी 2025 तक 1,08,85,450 स्थानों पर 4,00,58,562 व्यक्तियों को चेक किया गया है। वहीं अभियान के दौरान 24,009 अभियोग दर्ज करते हुए 32,291 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गयी, जबकि 1,47,04,311 व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को अब छोड़ा नहीं जाएगा। मनचलों को सबक सिखाने के लिए दिल्ली में अब ‘एंटी-ईव-टीजिंग’ या ‘शिष्टाचार’ स्क्वाड बनाए जाएंगे। यह दस्ते यूपी के एंटी रोमियो स्क्वाड की तर्ज पर काम करेंगे।

Check Also

कन्नौज : सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन, ज्ञापन

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में दलित समाज पर लगातार हो रहे अत्याचार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *