फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजपा के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ जिसमें सांसद मुकेश राजपूत सहित पार्टी के सभी पूर्व जिला अध्यक्ष जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। इस अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पर एकत्रित हुए जहां पर उन्होंने भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा का गर्म जोशी से स्वागत किया कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष के पहुंचते ही आतिशबाजी चलाई एवं मिठाई वितरण किया एवं उनका शाल एवं फूल माला से सम्मानित किया। पार्टी मुख्यालय के मीटिंग हॉल में सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए जहां पर सांसद मुकेश राजपूत सहित पूर्व जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत सत्यपाल सिंह दिनेश कटियार एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने संबोधन दिया। जिला कमेटी के पदाधिकारीयो ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के कार्यकाल में हुए कार्यों की भी चर्चा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सांसद मुकेश राजपूत ने कहा हर बार की तरह इस बार भी संगठन ने प्रथा को जारी रखते हुए संगठन के ही कार्यकर्ता को पार्टी की कमान सौपी है। पार्टी ने संगठन के लिए कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता का चयन किया है। उन्होंने आगामी चुनाव का जिक्र करते हुए कहा की पार्टी और संगठन के आगे बड़ी-बड़ी चुनौतियां हैं इस बार जिला पंचायत का चुनाव एक बड़ी चुनौती है। संगठन द्वारा अच्छे कार्यकर्ता का चयन करके उसको जिला पंचायत के चुनाव में मौका देने का कार्य किया जाएगा ज्यादा से ज्यादा जिला पंचायत के सदस्य भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चयनित हो ऐसी मंशा के साथ सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट से कार्य करना है। पार्टी के सामने लगातार जीत की चुनौती को बरकरार रखना है।
भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा पार्टी ने जो दायित्व मुझे सौपा है उसे दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वाह किया जाएगा प्रत्येक कार्यकर्ता की बात संगठन स्तर पर सुनी जाएगी। आगे आने वाली प्रत्येक चुनौती का सामना किया जाएगा। जिला पंचायत का चुनाव हो या विधानसभा 2027 का चुनाव हो प्रत्येक चुनाव में भाजपा अपनी जीत को कायम रखेगी।
पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा एक लंबे कार्यकाल में मुझे कार्य करने का अवसर मिला। प्रत्येक अनुभव के साथ हर कार्यक्रम को सफलता देने का प्रयास किया गया। आगे भी संगठन जो भी कार्य सौपेगा पूरी निष्ठा और लगन के साथ उसका निर्वहन किया जाएगा।
पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने कहा भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है उसका कार्यकर्ता प्रत्येक चुनाव में पूरी कर्मठ और ईमानदारी के साथ पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा लगाता है।
पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा पार्टी संविधान के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन में कार्य करने का अवसर समय-समय पर मिलता है नए-नए कार्यकर्ता संगठन को शिखर पर पहुंचने के लिए अलग-अलग दायित्वों का निर्वहन करते हैं जिसको भी मौका नहीं मिला है उसे हताश और निराश होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह भाजपा में ही संभव है कि अंतिम पंक्ति में बैठा व्यक्ति भाजपा के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है।
शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भास्कर दत्त द्विवेदी ने आगे की संघटनात्मक विस्तार की व्यवस्था पर बोलते हुए कहा की परिक्रमा करने वाले व्यक्ति को चिन्हित करना आवश्यक है केवल संगठन के प्रति निष्ठा रखने वाले व्यक्ति को ही मौका मिले तब ही जिले का संगठन मजबूत होगा।
पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार ने कहा मेरी कमेटी में एक मंडल महामंत्री के रूप में कार्य करने वाला व्यक्तित्व आज जिले का अध्यक्ष है ऐसा सिर्फ भाजपा में ही संभव है।
पूर्व जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने कहा नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष की घोषणा के बाद प्रत्येक कार्यकर्ता पदाधिकारी ने इसे सहज और सरल मन से स्वीकार किया यही भाजपा के संगठन की विशेषता है कि जहां पर पार्टी का सर्वोच्च नेतृत्व जो निर्णय लेता है उसे सरलता से स्वीकार किया जाता है।
जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने कहा भाजपा का संगठन देश का सबसे मजबूत संगठन है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुशासन और विकास की सरकार चल रही है।

इस कार्यक्रम के अवसर पर आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार आदित्य मिश्रा आदि ने भी विचार व्यक्त किया संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला महामंत्री सुनील रावत जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता संकिसा अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल राजपूत फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौड़ जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना राजवती बाथम चित्रा अग्निहोत्री सुमन राठौर जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित गोपाल राठौर जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित डॉ प्रभात अवस्थी अभिषेक बाथम धर्मेंद्र राजपूत प्रदीप सिंह जिला मंत्री जय गंगवार वीरेंद्र कठेरिया अशनील दिवाकर कृष्ण मुरारी राजपूत जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

Check Also

एनटीपीसी की एक के बाद एक तीन यूनिटें ठप : नौ राज्यों में गहराया बिजली संकट

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) एनटीपीसी परियोजना में एक के बाद एक तीन यूनिटें बंद हो गई हैं। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *