भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों और किसानों पर अत्याचार : पूर्व मंत्री डॉ. राजपाल कश्यप

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी (सपा) के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ फर्रुखाबाद के ज़िला अध्यक्ष अरविंद कश्यप द्वारा सदर विधानसभा में आयोजित होली मिलन समारोह में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व मंत्री डॉ. राजपाल कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों और किसानों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, और यह सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा देकर गरीबों और किसानों को दबाने का काम कर रही है, ये सरकार इतिहास की बातों को उखाड़ दंगा फसाद करने वाली है, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को खतरे में डाल रही है और दलित पिछड़ों के छात्रों को प्रवेश परीक्षा में पास होने पर भी वंचित कर रही है।

सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया, ताकि समाज के सभी वर्गों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जा सके। मंच का संचालन पूर्व सदर विधानसभा अध्यक्ष बंटी यादव स्वतंत्र ने किया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम में
पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा नेहा यादव,ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज अनीता रंजन,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य,अविनाश सिंह विक्की,प्रदेश सचिव मंदीप यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर,प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग सुभाष पाल,सह मीडिया प्रभारी रवि यादव,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अखिल कठेरिया,अधिवक्ता सभा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव,लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष अनुराग यादव, अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष अमित कठेरिया,राजपाल सिंह यादव जिला सचिव शिवशंकर शर्मा, नवाबगंज नगर अध्यक्ष अश्वनी यादव,विकाश कुमार दीपू, अभय यादव, नागेंद्र यादव,अजीत यादव,अंशुल् यादव,अमित यादव,आशीष उखरा,रामवीर बाथम, आदेश यादव आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
यह जानकरी सह मीडिया प्रभारी रवि यादव ने दी है।

Check Also

आंबेडकर जयंती पर बोले डॉ जितेंद्र सिंह यादव : अगर बाबा साहब ना होते तो हम कहां होते?

’‘बाबा साहब ने सबको दी स्वतंत्रता वाली जिंदगी – चंद्रपाल सिंह यादव’‘‘‘आंबेडकर जयंती पर संविधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *