फर्रुखाबाद।।(आवाज न्यूज ब्यूरो) माफिया अनुपम दुबे पर सोमवार को अधिकारियों नें कार्यवाही करते हुए माफिया की 9.83 करोड़ की सम्पत्ति को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क किया है। अनुपम और उसके परिजनों की कुल 13 संपत्तियों की कीमत करीब 9.83 करोड़ आंकी गई है। जिस पर कुर्की की कार्यवाही हुई है।
सोमवार को तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, थानाध्यक्ष कादरी गेट आमोद कुमार, कोतवाल फतेहगढ़ सत्यप्रकाश,मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बलराज भाटी व राजस्व टीम के साथ भारी पुलिस के लेकर फतेहगढ़ के मोहल्ला दाल मंडी पंहुचे, जहाँ अनुपम के गोदाम को गैंगेस्टर एक्ट के कार्यवाही करते हुए पहले सील कुर्क कर लिया। कुर्की की कार्यवाही से पूर्व डुगडुगी पिटवाकर लोगों को जानकारी दी गयी। इसके उपरांत कुर्की की कार्यवाही हुई। जनपद हरदोई के सवाइजपुर में भी अनुपम दुबे की सम्पति पर कुर्की की कार्यवाही हुई है। मोहम्मदाबाद में भी मदनपुर, सिनौड़ा पृथ्वी,सिनौड़ा कुबेर आदि जगह पर भी कुर्की की कार्यवाही की।
