कन्नौज : तिर्वा तहसील में लागू हुआ ई-ऑफिस

ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से समय की होगी बचत, कार्य में आएगी पारदर्शिता: अशोक

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। उप जिलाधिकारी तिर्वा अशोक कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन तथा अपर जिलाधिकारी के मार्गदर्शन  में आज से ई-ऑफिस प्रणाली तहसील तिर्वा, कन्नौज में पूर्ण रूप से लागू कर दी गई है। कहा कि ई-ऑफिस प्रक्रिया से न सिर्फ दस्तावेजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की झंझट से मुक्ति मिलेगीl इससे कार्य में पारदर्शिता आएगी। कहा कि इस सिस्टम में सभी चरण शामिल हैं, साथ ही आने वाले पत्रों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से डायरी करना, फाइलें बनाना, पत्रों और फाइलों की आवाजाही, डिजिटल सिगनेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणियों और प्रारूपों पर डिजिटल रूप में हस्ताक्षर करना, ई-हस्ताक्षर और अंततः रिकार्डों के अभिलेख रखना भी इस सिस्टम में शामिल है।

कहा कि जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, हिमांशु शेखर एवं ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, बृजेश कुमार द्वारा ई ऑफिस के क्रियान्वयन एवं संचालन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।