‘‘आवाज न्यूज परिवार ने जताया गहरा शोक, दिवंगत आत्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि’’
फर्रूखाबाद। (आवाज न्यूज़ ब्यूरो)। आवाज न्यूज की ब्यूरो चीफ एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रीती बाथम की माताजी 79 वर्षीय सावित्री देवी का निधन आज दिनांक 4 अगस्त 2026 को सुबह 6ः30 पर हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
सावित्री देवी सरल, सहज और ममतामयी स्वभाव की महिला थीं। उन्होंने अपने परिवार को सदैव संस्कार, स्नेह और मजबूत पारिवारिक मूल्यों से जोड़े रखा। उनके निधन से परिजनों को अपूरणीय क्षति हुई है। सावित्री देवी के निधन पर आवाज न्यूज परिवार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त पत्रकार प्रीती बाथम एवं उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। परिवार के सदस्यों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा आवाज न्यूज परिवार उनके साथ खड़ा है। आवाज न्यूज परिवार दिवंगत सावित्री देवी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता है।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
ॐ शांति।
आवाज न्यूज की ब्यूरो चीफ पत्रकार प्रीती बाथम की मां सावित्री देवी का निधन