जनपद फर्रुखाबाद में NCORD समिति की बैठक सम्पन्न’

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक महोदया की उपस्थिति में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर ( NCORD) समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें आबकारी विभाग,अभियोजन.पुलिस विभाग, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, शिक्षा विभाग आदि प्रमुख हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को रोकने के लिए विभागों के बीच समन्वय बढ़ाना और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना था। बैठक में विभागों द्वारा गत माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और आगे की रणनीतियों पर चर्चा की गईस नशा विरोधी पखवाड़ा के अंतर्गत सभी को नशा मुक्ति के संबंध में शपथ दिलवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *