डीआईजी नें आईटीसी प्रशिक्षण का लिया जायजा

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आईटीसी प्रशिक्षण शुरू है। आठ जनपदों के में 665 युवा पुलिस भर्ती का प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण पूर्ण होनें के बाद वह पुलिस सेवा में शामिल किये जायेंगे। डीआईजी कानपुर रेंज हरीश चन्दर ने एसपी आरती सिंह के साथ पुलिस लाइन फतेहगढ़ पंहुचे। जहाँ उन्होंने जेटीसी व आरटीसी प्रशिक्षण की तैयारियों का जायजा लिया। जिसमे उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था, प्रशिक्षण कक्ष, हास्टल, भोजनालय, स्नानागार, शौचालयआदि की व्यवस्था को परखा और अवश्यक दिशा निर्देश दिये। आठ जिलों के नौजवान जिसमे उन्नाव 68, सीतापुर 100, मथुरा 50, हाथरस से 30 महिलाएं व 50 पुरुष, अलीगढ़ से 103 महिला व 47 पुरुष, आगरा 50, फिरोजाबाद से 50 मिलाकर कुल 665 महिला व पुरुष नौजवान चयनित होनें के बाद प्रशिक्षण ले रहें हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह रहे।