‘‘सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के घर पर बेटे डॉ. आकाश एवं डॉ. खुशबू को दिया आशीर्वाद‘‘
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान वह सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सरल दुवे के तिकोना स्थिति आवास और सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के निवास पर भी पहुँचे। इस दौरान उन्होंने सरल दुवे से राजनैतिक मंत्रणा की,वहीं हाल ही में परिणय सूत्र में बंधे चंद्रपाल सिंह यादव के बेटे डॉ. आकाश एवं डॉ. खुशबू को आशीर्वाद प्रदान किया।
फर्रुखाबाद पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव,सरल दुवे के घर पर की राजनैतिक मंत्रणा

