कन्नौज : किसानो की पंचायत में कार्यकर्ताओं ने रखी समस्याएं

बोले जिला अध्यक्ष समस्याओं का समाधान ना हुआ तो होगा आंदोलन

रजाऊल

गुरसहायगंज कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ग्राम पंचायत  जस्सापुरवा में एक किसान पंचायत का आयोजन किया गया  जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र प्रताप सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न विभागों में बैठे बाबू करना छोड़ दें अन्यथा परिणाम गंभीर होंगे।

 रविवार को किसान पंचायत में मुख्य मुद्दा  बिजली कटौती, मक्का की फसल का बाजिब मूल्य न मिलना, बाजारों में भारी संख्या में नकली कीटनाशक की बिक्री व उर्वरक के निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर  उर्वरक की बिक्री आदि मुद्दों पर चर्चा होती रही। विभागों में बैठे बाबुओं पर किसानों ने उत्पीड़न करने के आरोप लगाए।

 जिला अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा  कि इन सभी समस्याओं का समाधान जल्द न हुआ तो हम लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। किसान पंचायत में मीडिया कर्मी आजम इरशाद सहित नव मनोनीत पदाधिकारी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश यादव जिला संगठन मंत्री,इरशाद अली जिला  उपाध्यक्ष,सियाराम यादव, ऋषि यादव ब्लाक अध्यक्ष तालग्राम, फखरे आलम तहसील अध्यक्ष छिबरामऊ, कुलदीप कुमार तिर्वा तहसील अध्यक्ष,कुशलपाल तहसील अध्यक्ष तिर्वा,अनुज शुक्ला, रामबाबू तिवारी वरिष्ठ पदाधिकारी,राजीव कुमार,सर्वेश कुमार,रितेश कुमार,कृपाल सिंह,राजकुमार सिंह, रंजीत सिंह, रामबाबू, मेवाराम,प्रमोद कुमार यादव, लज्जाराम,कमलेश, तेजसिंह यादव,हिमांशु यादव , आयुष यादव,जितेंद्र कुमार, राम किसन यादव सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।