फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने जिले के सभी पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि सभी सम्मानित समाजवादीजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीडीए जननायक, हिन्दुस्तान की राजनीति की दिशा बदलने बाले उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का का जन्म दिन ’01 जुलाई’ दिन मंगलवार को बड़ी धूमधाम से मनाएँ। सभी बूथ प्रभारी/ सेक्टर प्रभारी अपने अपने बूथ पर जन्मदिन मनाएंगे और लड्डू वितरण करेंगे। सभी जिम्मेदार पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता जिला कार्यालय में प्रातः 10 बजे उपस्थित होकर जन्मदिन कार्यक्रम में सम्मलित होंगे एंव अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल वितरण करेंगे। कोई युवा अगर ब्लड डोनेट करना चाहे तो कर सकता है।
पूरे जनपद के सभी सम्मानित समाजवादीजन इस खुशी के मौके पर समाज के गरीब जरूरतमंद शोषित वंचित और पीड़ित व्यक्ति की मदद करने का प्रयास करें। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के लिए यही सच्ची और अच्छी शुभकामनाएँ होंगी। यह जानकारी जिला सचिव/सह मीडिया प्रभारी’राधेश्याम सविता’ ने दी।
