कन्नौज : बेसिक विद्यालयों के संविलयन का विरोध, कांग्रेस ने दिया राजपाल को ज्ञापन

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कम छात्र संख्या वाले बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों के संविलयन के आदेश के विरुद्ध आज जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने जिलाधिकारी के माद्यम से एक ज्ञापन राज्यपाल को भेजा।

ज्ञापन में कहा गया है कि यह आदेश संविधान विरोधी है जिसके लागू होने से बेरोजगारी बढ़ेगी और ग्रामीण एवं दूरदराज के गरीब असहाय अति पिछड़े बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे ताके यह बच्चे शिक्षिक हो कर सरकार से रोजगार न मांग सकें और न कोई सवाल पूंछ सकें । ज्ञापन के बाद सभी ने नगर में प्रदेश सरकार के शिक्षा विरोधी इस आदेश के विरूद्ध रोड मार्च कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजय पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष पीसीसी सदस्य ऊषा दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष फैशल खान, जिला महासचिव हरमोहन सिंह, वसीजान ओवैसी, जिला उपाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष शशिकांत गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष एहसानुल हक़, सरफ़राज़ हुसैन, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र पांडेय, महेश पांडेय, निवर्तमान महिला अध्यक्ष रीना सिंह,निसक्त जन अध्यक्ष आकाश कटियार, अल्पसंख्यक अध्यक्ष आमिर खान,समधन नगर अध्यक्ष आरिफ खान,तालग्राम नगर अध्यक्ष फिरदौस खान, सौरिख नगर अध्यक्ष सलमान खान, लियाकत हुसैन, सत्यप्रकाश, इमरान अली,रमेश कनौजिया, मेराज सिद्दीकी, अतीक़ सिद्दीकी, मजरुद्दीन भाई, मोहिद खान,जमील खान सोशल मीडिया, असगर सिद्दीकी,आदि अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए अंत में पूर्व जिलाध्यक्ष अजय पांडेय और जिलाध्यक्ष मो शाक़िर हुसैन एडवोकेट कई कांग्रेस जनों के साथ पूर्व कांग्रेसी रामसनेही से मिलने उनके आवास पर गए और कुशलक्षेम पूछा।