फर्रूखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के अनुपालन में खाद्य पदार्थ पनीर विनिर्माण इकाई/वितरक/थोक विक्रेताओं पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने तथा आम जनमानस को स्वस्थ्य एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 05.07.2025 को सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् अजीत कुमार के निर्देशन में एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शिवदास सिंह एवं श्री अरूण कुमार मिश्र द्वारा सेन्ट्रल जेल चौराहा, फर्रूखाबाद, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित (सुनील कुमार पुत्र श्री मूलचन्द्र) के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ पनीर का एक नमूना संकलित किया गया।
सेन्ट्रल जेल चौराहा पर एफएसडीए टीम का छापा, भरा पनीर का नमूना

