फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आबकारी आयुक्त, उ0प्र0 महोदय के आदेश एवं जिलाधिकारी, फर्रूखाबाद के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी फर्रुखाबाद जी0पी0गुप्ता के पर्यवेक्षण में ’प्रवर्तन अभियान’ के अंतर्गत आज दिनांक 11/07/2025 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 मय स्टाफ द्वारा थाना अमृतपुर थाना राजेपुर के अंतर्गत देशी कंपोजिट दुकानों पर गोपनीय टेस्ट परचेज करवाया गया। तत्पश्चात क्षेत्रान्तर्गत आने वाली आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। स्टाक रजिस्टर, च्व्ै से बिक्री , व्दसपदम च्ंलउमदज, ब्ब्ज्ट कैमरों का परीक्षण किया गया। संदिग्ध ग्राम कुइयां डेरा में दबिश के दौरान 40 किलो ग्राम लहन मौके पर नष्ट किया12 लीटर कच्ची शराब मौके पर बरामद की गई सुसंगत धाराओं में 1 अभियोग पंजीकृत किए गए जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण/बिक्री/परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्य निरंतर जारी रहेगा।
आबकारी का छापा : 40 किलो ग्राम लहन मौके पर नष्ट

