‘‘सीमित हो परिवार सपना हो साकार : डॉ दलवीर सिंह‘‘
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला सहित जनपद की सभी सीएचसी, पीएचसी सिविल अस्पताल लिंजीगंज पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की शुरुआत हुई। यह पखवाड़ा 11 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक चलाया जाएगा। पखवाड़े के दौरान लाभार्थियों को परिवार नियोजन के साधन दिए जायेंगे।
इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एंव उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी /नोडल अधिकारी परिवार नियोजन डॉ दीपक कटारिया द्वारा डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला में परिवार नियोजन के स्टॉल का निरीक्षण कर जानकारी भी ली। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम से कु0दीप्ति यादव ने किया। परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ दलवीर सिंह ने डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय में लगे परिवार नियोजन के साधनों के स्टालों का फीता काटकर विश्व जनसंख्या दिवस का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज की परिकल्पना तभी होगी जब मां और बच्चे स्वस्थ होंगे इसके लिए हमें अपने बच्चों के बीच में अंतर रखना होगा। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर सी माथुर ने कहा कि आज का समय आधुनिकता का होते हुए भी हम लोग बेटे की चाहत में बच्चे पैदा ही करते चले जा रहे हैं बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं। इस तरह से तो एक दिन ऐसा आएगा कि जनसंख्या वृद्धि दर बढ़ती चली जायेगी और संसाधन कम हो जायेंगे। इसको कम करने की पहल हम सबको मिलकर करनी होगी।
सीएमएस डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि परिवार को जितना सीमित रखोगे उतना ही समृद्ध हांगे। साथ ही कहा कि डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला में सभी प्रकार के स्थाई साधन महिला नसबंदी और पुरुष नसबंदी प्रतिदिन होती हैं, साथ ही पीपीआईयूसीडी, आईयूसीडी, त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा, सप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया, कंडोम आदि भी अस्पताल में उपलब्ध हैं। इक्षुक लोग इन सेवाओं को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। इस दौरान डॉ कैलाश, डीपीएम कंचन बाला, डीसीपीएम रणविजय प्रताप सिंह, जिला परिवार नियोजन प्रबंधक विनोद कुमार,आरके एसके से चंदन यादव ,शहरी समन्वयक राजीव पाठक क्वालिटी एशोरेंश प्रोग्राम से डॉ शेखर यादव सहित आशा कार्यकर्ता और योग्य दंपति मौजूद रहे।
जिले के सभी सरकारी चिकित्सालयों में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस

