पुलिसिया जुल्म’ से तंग आकर ’आत्महत्या’ करने वाले मृतक के परिजनों से मिले सपा नेता,न्याय दिलाने का दिया भरोसा

फर्रुखाबाद।  (आवाज न्यूज ब्यूरो)। बीते दिनों थाना मऊदरवाजा क्षेत्र अन्तर्गत गांव नगला छेदा निवासी ’दिलीप राजपूत’ पुत्र रामरहीश राजपूत ने ’पुलिसिया जुल्म’ से तंग आकर अपने पैन्ट पर सुसाइड नोट लिखकर ’आत्महत्या’ कर ली थी।
उक्त घटना की हकीकत जानने और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उनका दुःख बाँटने समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद के ’जिलाध्यक्ष श्री चन्द्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में’ जिला संगठन के पदाधिकारी एंव समाजवादी नेतागणों का एक ’प्रतिनिधि मंडल’ दिनाँक ’17/07/2025’ को पीड़ित के गाँव न० छेदा पहुंचे तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात की, इस दौरान परिवार ने आरोप लगाया कि मृतक की पत्नी से उसका विवाद था और उसी के कहने पर पुलिस ने मारपीट की तथा प्रताड़ित किया जिससे मृतक को गहरा मानसिक आघात पहुँचा और उसने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली, पीड़ित परिवार को प्रतिनिधि मण्डल के सभी सदस्यों ने ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि हर कीमत पर समाजवादी पार्टी अन्याय के खिलाफ है, उपरोक्त घटना बहुत ही दुःखद और निंदनीय है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा तत्पश्चात प्रतिनिधि मण्डल के सभी सदस्यों ने ’पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद से भेंट कर’ उपरोक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाकर पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग की। पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद ने सपा जिलाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को आश्वासन दिया है वो स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। तीन आरोपित जेल भेजे जा चुके हैं तथा आगे भी निष्पक्ष जांच अग्रसर है, पीड़ित को न्याय तथा दोषियों को सजा अवश्य मिलेगी। प्रतिनिधि मंडल में चन्द्रपाल सिंह यादव जिलाध्यक्ष सपा, उर्मिला राजपूत पूर्व विधायक, इलियास मंसूरी,मंदीप यादव प्रदेश सचिव,के० के० यादव,अफजाल अहमद फारुकी,अमित यादव,रामपाल सिंह यादव,शिवशंकर शर्मा,अंकित यादव,अखिल कठेरिया,अकलीम खाँ,आदित्य यादव एड० शामिल रहे। यह जानकारी स.मीडिया प्रभारी राधेश्याम सविता ने दी।