फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिले में सस्ते गल्ले की दुकानों पर अंत्योदय कार्ड धारकों को 20 जुलाई से 10 अगस्त तक खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। दुकानों पर ई-पॉस मशीन से आधार प्रमाणीकरण होने के बाद ही खाद्यान्न मिलेगा।
जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंन्द्र सिह यादव ने बताया कि अगस्त माह का अंत्योदय कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण 20 जुलाई से 10 अगस्त के बीच किया जाएगा। इस अवधि में ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण के बाद दिया जाएगा। सभी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को खाद्यान्न में गेहूं, चावल का वितरण निःशुल्क किया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को 14 किलो गेहूं एवं 21 किलो चावल एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को कार्ड में सम्मिलित प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं व 3 किलो चावल विक्रेता द्वारा फ्री में दिया जाएगा।

