कन्नौज : डीएम ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने पुलिस लाइन रोड स्थित वृ़द्धजन आश्रम, कन्नौज का निरीक्षण किया।

इस दौरान जानकारी दी गयी कि वृ़द्धजन आश्रम में 49 पुरूष तथा 21 महिलाएं निवाश्रित है। जिलाधिकारी ने वृ़द्धजन राजकुमार पाठक एवं 108 वर्षीय वृद्ध जगन्ननाथ तथा मूलचन्द्र आदि वृद्धजनों से उनके स्वास्थ्य, भोजन तथा रहन-सहन के विषय में जानकारी ली, जिस पर वृद्धजनों द्वारा बताया गया कि सुबह नाश्ते में दलिया दी गयी तथा भोजन मेन्यू के अनुसार दिया जाता है। सभी लोग स्वस्थ्य है तथा आश्रम में रहने व खाने की सभी व्यवस्थाएं अच्छी हैं।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वृद्धजनों का समय-समय पर चिकित्सीय जांच करायी जाएं। कहा कि वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। भोजन की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिला प्रशासन हर सम्भव मदद के लिए तत्पर्य है। 

निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *