बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने विनोद दीक्षित अस्पताल स्थित वन स्टाॅप सेन्टर, कन्नौज का निरीक्षण किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका, सीसीटीवी कैमरें की स्थिति एवं पुलिस रिपोटिंग चैकी, बहुउद्देशीय हॉल, परामर्शदाता कक्ष, पैरामेडिकल रूम, कीचन/कैन्टीन आदि का निरीक्षण किया। जानकारी दी गयी कि 06 महिला काॅस्टेबल 01 प्रभारी द्वारा पीड़िताओं की निगरानी की जाती है। उन्होने पैरामेडिकल रूम में जाकर स्टाक रजिस्टर एवं दवाओं की उपलब्धता के विषय में जानकारी की, निर्देश दिए कि बेहतर चिकित्सीय परामर्श एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता होनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने बहुउद्देशीय हॉल को देखा तथा कहा कि हॉल का उपयोग पीड़िताओं की काउंसलिंग, जागरूकता कार्यक्रमों एवं पुनर्वास गतिविधियों के संचालन हेतु सुनियोजित रूप से किया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी अभिलेखों का नियमित रूप से अद्यतन किया जाए, सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से कार्यरत रहें तथा पीड़ित महिलाओं को समय पर समुचित सहायता एवं सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही, परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रशासक वन स्टाॅप सेन्टर विनीता कुमारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
