27 जुलाई को होगी आरओ/एआरओ परीक्षा,जिलाधिकारी ने बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। फर्रूखाबाद के कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बैठक की अध्यक्षता की।
कर्मचारियों को आईडी कार्ड जारी किया जाएगा
स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा शुरू होने से 3 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, स्मार्ट वॉच और हैंडबैग ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित होगा। सभी अधिकारी और कर्मचारियों को आईडी कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों से 200 मीटर की दूरी तक फोटो कॉपी दुकानें और साइबर कैफे बंद रहेंगे। सभी सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश पुस्तिका का अध्ययन करना होगा। हर केंद्र पर बेसिक मेडिकल किट की व्यवस्था की जाएगी। 27 जुलाई को परीक्षा होनी है। बैठक में पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट और सभी उपजिलाधिकारी मौजूद रहे।