जिला समाजवादी पार्टी का पुराने समाजवादियों को सम्मानित करने का सिलसिला जारी

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार जिला संगठन द्वारा पुराने समाजवादियों को सम्मानित करने का सिलसिला लगातार जारी है।
इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद के जिला महासचिव समाजवादी साथियों के साथ पार्टी संस्थापक सदस्य, प्रथम जिला कार्यकारिणी में सचिव से शुरु हुई राजनैतिक यात्रा जेल विजिटर और सभासद के रूप में समाजिक दायित्वों का निर्वहन करने बाले मोहम्मद हसीन खान के घर पहुँचे, उन्हें माल्यार्पण एंव शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पुराने राजनैतिक खिलाड़ी मोहम्मद हसीन खान ने चर्चा के दौरान बताया कि राजनीति में संघर्ष और जनसेवा ही एक मात्र विकल्प है सफलता का। उन्होंने बताया कि संघर्ष के क्रम में जीवन में कई बार राजनैतिक आंदोलनों में जेल जाना पड़ा, लेकिन सरकार बनने पर फिर नेताजी ने उसी जेल का विजिटर बना दिया, ये था सम्मान। जो पार्टी, जो नेता, जो संगठन अपने कार्यकर्ताओं और संघर्ष के साथियों को सम्मान देता है, सामाजिक रूप से नैतिकता में कोई नहीं हरा सकता। पीडीए परिवार अब जाग्रत हो चुका है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में प्रचंड बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। पार्टी के जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने हसीन खान से अनुरोध किया कि पार्टी आपसे मार्गदर्शन और बहुमूल्य सुझावों की अपेक्षा रखती है। मोहम्मद हसीन खान ने महासचिव को भरोसा दिया कि हम जैसे भी हैं जिस लायक हैं जीवन के अंतिम दिन तक पार्टी के हैं और यथा संभव सहयोग भी करते रहेंगे।
इस दौरान अफजाल अहमद फारुकी,चांद मोहम्मद खान बृजेश पाल जिला उपाध्यक्ष,मुदस्सर खान सभासद, रामपाल सिंह,शिव शंकर शर्मा जिला सचिव/ सदर विधानसभा प्रभारी,मुजाहिद अंसारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार वरिष्ठजनों के सम्मान की ये मुहिम अनवरत जारी रहेगी।