बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।( आवाज न्यूज़ ब्यूरो ) विकासभवन कन्नौज के हर्षवर्धन सभागार में भविष्य निधि कार्यालय कानपुर के जिला नोडल अधिकारी संजय कुमार निगम व उनकी टीम के सदस्यों ने जिला स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी व जिले के अन्य सभी विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों व उद्यमियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना जो केंद्र सरकार की एक नई योजना है और एक अगस्त से 31 जुलाई 27 तक 2 साल हेतु लागू की जा रही है जिसमें भविष्य निधि में पहली बार पंजीकरण कराने वाले कर्मचारी को प्रोत्साहन के रूप में एक माह का वेतन अधिकतम 15000 रुपए दो किस्तों में देय होगा एवं नए कर्मचारी को पंजीकृत कराने वाले नियोक्ता को प्रति कर्मचारी प्रति माह 2 वर्ष हेतु प्रोत्साहन राशि के तौर पर 3000 रुपए अधिकतम का लाभ डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजा जाएगा। टीम ने पीपीटी के माध्यम से विभिन्न विभागाध्यक्षो को विस्तार से समझाया। सभागार में मौजूद सभी उपस्थित अधिकारीगण ने योजना की सराहना की एवं उक्त योजना को सफल बनाने में अपने सम्पूर्ण योगदान का वादा भी किया जिससे कि योजना को जमीनी स्तर पर विभिन्न लाभकारियों तक पहुंचाया जा सके। बैठक में सीएमओ डॉ स्वदेश गुप्ता, पीडी डीआरडीए रामौतार सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार दिनेश यादव, डीओ पीआरडी संतोष यादव, उपायुक्त उद्योग धनन्जय सिंह आदि अफसर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
