पीडीए परिवार की अनमोल धरोहर हैं फूलन देवी की स्मृतियाँ

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्चन्द्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में भूतपूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक गोष्ठी एंव श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा कि जुल्म के खिलाफ़ फूल से अंगारा बनीं आदरणीय फूलन देवी जी को पुण्यतिथि पर नमन करते हुए हम सिर्फ इतना ही कहना चाहते हैं कि उनकी स्मृतियाँ पीडीए परिवार अनमोल धरोहर हैं और समाजवादी लोग उनको सदैव जीवंत रखेंगे।

पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा दुनियाँ में जितनीं भी देवियाँ हैं उन सबमें सबसे ऊपर मैं फूलन देवी जी को पूजती हूँ, वो आधी आबादी की महान प्रेरणास्रोत हैं। हम आभारी हैं नेताजी मुलायम सिंह यादव के कि उन्होंने उन्हें जुल्म की हथकड़ियों से आजाद किया और देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुँचा दिया। लेकिन अफसोस है कि भारत के सबसे सुरक्षित इलाके में उनकी हत्या हो गई। और वो हत्या किसकी सरपरस्ती में हुई थी ये बात किसी से छुपी नहीं है। पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि जुल्म करने बालों के खिलाफ़ क्रांति का प्रतीक हैं फूलन देवी जी उनका जीवन अन्याय के खिलाफ़ क्रांति से परिपूर्ण रहा, रुढ़िवादी परम्पराओं को मानने बाले लोग आज भी महिलाओं को सिर्फ भोग की वस्तु समझते हैं, ऐसे ही लोगों ने किसी कालखण्ड में महिलाओं से स्तन “कर” वसूला था, फूलन देवी जी ने ये सिद्ध करके दिखाया कि जिस दिन कोई महिला अगर अपने सम्मान को बचाने के लिए मुड़कर खड़ी हो जाएगी उस दिन प्राण बचाने भी मुश्किल पड़ जाएँगे। जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि जुल्म करने बालों को फूलन देवी जी की जीवनशैली से सबक लेना चाहिए कि जिस दिन तुम्हारे जुल्म की इंतेहा हो जाएगी उस दिन छोटी सी झोपड़ी में भूखे पेट रहने बाली बेटी भी तुम्हारे जुल्म के खिलाफ़ खड़ी हो जाएगी।जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव ने कहा आजाद हिन्दुस्तान में वीरांगना की परिभाषा को धरातल पर उतारने का श्रेय आदरणीय फूलन देवी जी को जाता है। जिला सचिव/स.मीडिया प्रभारी राधेश्याम सविता ने कहा दुनियाँ की चौथी क्रान्तिकारी महिला के नाम से विख्यात वीरांगना ने असल मायने में भगवान श्री राम के संदेश को जमीन पर उतारा था, श्रीराम का यही तो संदेश था कि दुनियाँ का कितना भी शक्तिशाली व्यक्ति अगर आपके सम्मान पर हाथ डाले तो फिर आप कितने भी कमजोर क्यों न हों और जुल्मी चाहे समंदर के उस पार क्यों न हो उसके खिलाफ संघर्ष करो और उसका समूल नाश कर डालो। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता शाक्य ने कहा कि आधी आबादी की बुलंद आवाज थीं वो उनकी शहादत दिवस पर हम उन्हें नमन करते हैं। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव प्रतिभा यादव ने कहा कि गरज उठी थी चंबल में वो बंदूक पुरानी थी ! नाम था उसका फूलन देवी वो चंबल बाली रानी थी !!

इस मौके पर चांद मोहम्मद खाँ जिला उपाध्यक्ष, अरविंद कश्यप जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, के०के० यादव जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, अशोक अंबेडकर राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब वाहिनी, शिवशंकर शर्मा जिला सचिव/प्रभारी सदर विधानसभा, दीक्षा शाक्य महिला सभा, आदि महिलाएँ एंव समाजवादी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।