बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा थाना इंदरगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कार्यालय, दूर दृष्टि केंद्र, मेस, आरक्षी बैरक एवं सम्पूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महोदय द्वारा थाना कार्यालय के अभिलेखों की जांच की गई और उन्हें सुव्यवस्थित एवं अद्यावधिक रखने हेतु समस्त सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

