शिक्षा और मताधिकार के प्रति जागरूकता ही संविधान और आरक्षण को बचा सकती है : कैलाश यादव पूर्व सांसद’

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार ’आरक्षण दिवस’ के अवसर पर ’संविधान मान स्तम्भ दिवस’ के रूप में एक कालेज के सभागार में जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में मनाया गया।’
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैलाश यादव पूर्व सांसद एंव असीम यादव पूर्व एम.एल.सी.’ मौजूद रहे। समाजवादी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पुराने खांटी समाजवादी नेता ’पूर्व सांसद कैलाश यादव ने कहा’ कि आज क्यों जरूरत पड़ी है संविधान और आरक्षण के बारे में चर्चा करने की ? आज देश और प्रदेश में मौजूदा भाजपा की निरंकुश सरकार पिछड़ों, दलितों, महिलाओं और समाज के सभी कमजोर लोगों से उनका हक छीनने की सुनियोजित ढंग से कुटिल साज़िश कर रही है, नौजवानों को रोजगार पाने के लिए लाठी खानी पड़ रही है, गरीब बेबस किसानों को खाद के लिए लाठी खानी पड़ रही है, सरकारी नौकरी करने बाले कर्मचारी भी अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, जीएसटी से छोटा व्यापारी परेशान है, सरकार की अदूरदर्शी नीतियों से चारों तरफ हर वर्ग परेशान है और सरकार पाखण्डवाद के मदमस्त हाथी पर सवार होकर देश के भविष्य को अशिक्षा, गुलामी, गरीबी और जातीय/धार्मिक संघर्ष की आग में धकेल रही है। आज देश के तमाम संस्थानों को अपने मित्र उद्योगपतियों को औने-पौने दामों में सौंपा जा रहा है और सरकारी विभागों का निजीकरण करके ये सरकार पीडीए परिवार के लोगों से संवैधानिक अधिकारों को छीनना चाहती है, इस मैं कहना चाहता हूँ कि ऐ पीडीए परिवार के लोगों दो रोटी कम खाना मजदूरी कर लेना लेकिन अपने बच्चों को शिक्षा से वंचित मत रखना, क्यों शिक्षा ही व्यक्ति को जागरूक बनाती है और जागरुक मतदाता ही एक ऐसी बेहतरीन सरकार को चुन पाते हैं जो हमारे हितों की रक्षा करते हुए विकसित भारत की परिकल्पना को धरातल पर उतारने का प्रयास करती है।
पूर्व एम.एल.सी असीम यादव ने कहा’ कि आज समाजवादी पार्टी के लोगों के ऊपर जुल्म अन्याय और अत्याचार हो रहा है, छत्रपति शाहूजी महाराज ने आज के ही दिन 1902 में पीडीए परिवार को जो अधिकार दिए थे, उनके विचारों और उनके लिए गए इस निर्णय को बाद में बाबा साहब अंबेडकर जी ने संविधान में वर्णित करके देश के लाखों/करोड़ों लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने का काम किया था, आज उनके संविधान और उन अधिकारों को हमसे छीनने की कोशिश हो रही है, हमें सजग रहना होगा हमें पक्ष-विपक्ष नहीं बनना है हमें आंदोलन की विचारधारा के अनुरूप शोषित वंचित और पीड़ित समाज के लिए लड़ाई लड़नी है, जातिगत द्वेश भावना से भी प्रेरित नहीं होना है क्योंकि बहुत से सर्वण महापुरुषों ने भी हमारी लड़ाई लड़ी थी, जिनमें डा० लोहिया जी, जनेश्वर मिश्रा जी, वी.पी. सिंह जी और चन्द्रशेखर जी आदि महान लोगों ने सवर्ण होते हुए भी पीडीए परिवार की लड़ाई को अंग्रिम पंक्ति में रहकर लड़ने का काम किया था। पूर्व सांसद ’चन्द्रभूषण सिंह मुन्नू बाबू ने कहा’ वर्तमान समय में दिशाहीन निरंकुश सरकार के सामने खड़े होकर पूरे देश में अगर कोई विरोध कर रहा है तो वो हमारे नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कर रहे हैं, इससे भी बड़ी विडम्बना क्या होगी कि दुनियाँ के सबसे बड़े लोकतंत्र में एक बड़ा वर्ग आज अपने अधिकारों को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है, उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपने बूथ मजबूत करने हैं। इस बार जो टिकट वितरण किया जाएगा, उसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी एक-एक टिकट राष्ट्रीय अध्यक्ष समीक्षा करके जिताऊ प्रत्याशी को ही देंगे और प्रचण्ड बहुमत से समाजवादी सरकार बनेगी।
जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने कहा’ कि आज डा० राम मनोहर लोहिया जी की कर्मभूमि पर फर्रुखाबाद के समाजवादी कार्यकर्ता बड़े ही मजबूत और संघर्षशील रहे हैं, पूरे देश में समाजवाद की अलख जगाने बाले डा० लोहिया जी को फर्रुखाबाद ने तब सांसद चुना था जब देश में सत्ता की तूती बोलती थी।
सभागार में उपस्थित समाजवादी कार्यकर्ताओं को सर्वश्री पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, प्रताप सिंह यादव, जमालुद्दीन सिद्दीकी, अजीत कठेरिया, पूर्व दर्जाप्राप्त मंत्री रामसेवक सिंह यादव, सर्वेश अंबेडकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, पूर्व चेयरमैन मोहम्दाबाद हरीश कुमार यादव, प्रदेश सचिव मंदीप यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा सुनीता शाक्य, अध्यक्ष भोजपुर नरेन्द्र यादव आदि ने संबोधित करते हुए संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए वोट के अधिकार का प्रयोग करते हुए निरंकुश भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने की अपील की।