निष्क्रिय पदाधिकारियों की होगी छुट्टी : सपा जिलाध्यक्ष

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  जिला समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने पंचायत चुनाव और उसके तुरन्त बाद होने बाले विधानसभा चुनावों के लिए संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने का काम शुरु कर दिया है।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष ने दिनांक 29 जुलाई को पत्र जारी कर जिले के फ्रंटल संगठन प्रभारी एंव जिला सचिव का दायित्व संभाल रहे रामपाल सिंह यादव से पार्टी संविधान अनुरूप मासिक बैठकों एंव प्रगति रिपोर्ट तथा संगठन के गठन की रिपोर्ट तलब कर ली है, दिनाँक 4 अगस्त तक प्रभारी की रिपोर्ट आ जाएगी और उसके बाद छंटनी का चाबुक चलेगा, निष्क्रिय पदाधिकारियों को स्थाई आराम हेतु छुट्टी पर भेज दिया जाएगा, काम करने बाले लोग संगठन को चलाएंगे।