कनौडिया इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से की फाइलेरिया से बचाव की अपील 

‘‘अभियान के दौरान सभी फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन अवश्य करें : सुमन त्रिपाठी‘‘
‘‘10 अगस्त से चलेगा फाइलेरिया मुक्त अभियान‘‘
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।
  जनपद सहित प्रदेश के 27 जिलों में आगामी 10 अगस्त से फाइलेरिया यानि हाथी पांव से बचाव की दवा खिलाई जायेगी। इसी क्रम में आज मदन मोहन कनोड़िया इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन करने की अपील की!
इस दौरान मदन मोहन कनौडिया इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी ने मौजूद छात्राओं को फाइलेरिया के बारे में विस्तार से जानकारी देने के बाद कहा मैने और स्टाफ सभी ने साथ ही छात्राओं ने भी पिछले वर्ष फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन किया था। हम सभी को इस दवा से कोई भी परेशानी नहीं हुई। आप सभी जनसामान्य से अपील है कि अपनी और अपने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अभियान के दौरान फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन अवश्य करें! जिला मलेरिया अधिकारी नौशाद अली ने कहा कि फाइलेरिया क्यूलेक्स मक्षर के काटने से फैलने वाली लाईलाज बीमारी है स इसको हम सिर्फ़ साल में चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के दौरान खिलाई जाने वाली दवा के खाने से ही रोक सकते हैं। इस दौरान पीसीआई से अनुपम मिश्र कॉलेज की अध्यापिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।