फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आगामी होली एवं रमजान के महीने के त्यौहार को लेकर कोतवाली में शहर के सभ्भ्रांत लोगों के बीच पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें सभी ने अपने-अपने विचार रखे।
सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह, व सभ्भ्रांत लोगों ने भागी दारी की। इस अवसर पर कहा गया कि यह शहर गंगा जमुनी तहजीब का उदाहरण है। यहां पर सभी लोग सभी त्योहार मिलजुल कर मनाते हैं। ऐसे में रमजान और होली के त्यौहार को इस बार भी सभी लोग मिल-जुलकर मनाएंगे और किसी प्रकार की अशांति पैदा नहीं होगी। इसी प्रकार की अपील सभी नागरिकों से है।
बैठक में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजू गौतम,अनुपम रस्तोगी,कुक्कू चौहान,पप्पन मियाँ वारसी, संजय गर्ग आदि ने अपने-अपने विचार रखे।
शहर के सभ्भ्रांत लोगों के बीच कोतवाली में संपन्न हुई पीस कमेटी की बैठक

