बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, कन्नौज परिसर में निर्माणधीन श्रेणी-4 एवं श्रेणी-5 के नवीन आवास तथा 50 शैय्या क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ले आउट देखा, जिसमें जानकारी दी गई कि राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में ₹29.61 करोड़ की लागत से श्रेणी-4 के 20 आवास एवं श्रेणी-5 के 10 आवासों निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था उ0 प्र0 राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड कन्नौज द्वारा किया जा रहा है l उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरवरी 2025 से प्रारंभ यह निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा—अक्टूबर 2026—के भीतर हर स्थिति में पूर्ण किया जाए। साथ ही, निर्माण कार्य में गुणवत्ता, सामग्री की मजबूती एवं निर्माण मानकों का पूर्ण पालन किया जाए l
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने निर्माणधीन 50 शैय्या क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भी निरीक्षण किया l कार्यदायी संस्था सीo एंड डीo एसo उ0 प्र0 जल निगम कन्नौज के परियोजना प्रबंधक ने बताया कि ₹1814.16 लाख की लागत से इस परियोजना का निर्माण कार्य किया जा रहा है l वर्तमान में निर्माण कार्य की प्रगति लगभग 63% तक पूर्ण हो चुकी है। जिलाधिकरी ने निर्देश दिए कि जलमल निस्तारण, आंतरिक जलापूर्ति, विद्युतिकरण, प्लास्टर तथा फायर फाइटिंग से संबंधित शेष कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही कदापि स्वीकार्य नहीं होगी। संबंधित अधिकारी निर्माण कार्यों की समय-समय पर निगरानी एवं निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक बीo आरo सिंह, सीo एंड डीo एसo उ0 प्र0 जल निगम कन्नौज के परियोजना प्रबंधक कोश्लेंद्र राठौर, स्थानीय अभियंता रंजन चौरसिया सहित अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित रहे l
