आगामी त्योहारों के चलते एफएसडीए ने मिठाई की दुकानो पर छापेमारी कर भरे नमूने

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आगामी त्याहारों के चलते मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य/पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 04.08.2025 को सहायक आयुक्त (खाद्य)-2 अजीत कुमार के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, संजय कुमार सिंह, विनोद कुमार, अरूण कुमार मिश्र एवं बृज मोहन गुप्ता ने कई दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान घुमना बाजार, फर्रूखाबाद, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित सौरभ अग्निहोत्री के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ बेसन का लड्डू का एक नमूना संकलित किया गया। घुमना बाजार, फर्रूखाबाद, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित सुरेन्द्र अग्निहोत्री के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ सोहनपापड़ी का एक नमूना संकलित किया गया। रेलवे रोड, फर्रूखाबाद, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित कमल दीक्षित के खाद्य प्रतिष्ठान दीक्षित मिष्ठान भण्डार से खाद्य पदार्थ बर्फी का एक नमूना संकलित किया गया। भोलेपुर, फतेहगढ़, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित मदन अग्निहोत्री के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ छेना मिठाई का एक नमूना संकलित किया गया।