एफएसडीए की छापेमारी से मिलावटखोरों में हडकम्प,भरे एक दर्जन नमूने

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के अनुपालन में आगामी पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य/पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 05.08.2025 को सहायक आयुक्त (खाद्य)-2 अजीत कुमार के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह संजय कुमार सिंह, विनोद कुमार, अरूण कुमार मिश्र एवं बृज मोहन गुप्ता द्वारा करीब एक दर्जन नमूने भरे गए।
हरदेव नगर, रेलवे रोड, कमालगंज, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित गौरव के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ खोया का एक नमूना संकलित किया गया।
रजीपुर चैराहा, फर्रूखाबाद, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित अभय सिंह के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ बर्फी का एक नमूना संकलित किया गया।
पांचालघाट, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित जैदान सिंह के खाद्य प्रतिष्ठान श्रीराम मिष्ठान भण्डार से खाद्य पदार्थ घेवर का एक नमूना संकलित किया गया।
’रजीपुर चैराहा, फर्रूखाबाद, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित पारस गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ बेसन लड्डू का एक नमूना संकलित किया गया।
’हरदेव नगर, जहानगंज रोड, कमालगंज, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित मनोज हलवाई के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ पेड़ा का एक नमूना संकलित किया गया।
’न्यू यादव मार्केट, पांचालघाट, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित नवरतन सिंह के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ बूंदी का लड्डू का एक नमूना संकलित किया गया।
’राजेपुर तिराहा, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित सत्यपाल के खाद्य प्रतिष्ठान जय बालाजी स्वीट्स से खाद्य पदार्थ पेड़ा का एक नमूना संकलित किया गया।
’राजेपुर तिराहा, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित राजीव कुमार के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ पेड़ा का एक नमूना संकलित किया गया।
’राजेपुर राठौरी, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित राजीव के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ बर्फी का एक नमूना संकलित किया गया।
’नेकपुर चैरासी, फतेहगढ़, जनपद-फर्रूखाबाद पर दूध फेरी विक्रेता अनिल कुमार से खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का एक नमूना संकलित किया गया।
’निकट नेकपुर चैरासी क्रासिंग, फतेहगढ़, जनपद-फर्रूखाबाद पर दूध फेरी विक्रेता मुकेश कुमार से खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का एक नमूना संकलित किया गया।
’नेकपुर चैरासी, फतेहगढ़, जनपद-फर्रूखाबाद पर दूध फेरी विक्रेता भालू यादव से खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का एक नमूना संकलित किया गया।