बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी (सी0डी0पी0ओ0) व सुपरवाइजरों (मुख्य सेविका) को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर नियुक्त मास्टर ट्रेनर आकाश कटियार एवं स्नेहलता द्विवेदी द्वारा विधिवत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण में बताया कि बी0एल0ओ0 द्वारा उपलब्ध कराए गए गणना प्रपत्र में निर्वाचक का नाम, ईपिक, पता, क्रम संख्या, भाग संख्या और नाम, एसी/पीसी का नाम, राज्य व क्यू आर कोड वर्ष-2025 की निर्वाचक नामावली के अनुसार पूर्व मुद्रित होगे तथा मतदाता को हाल की रंगीन फोटो चस्पा करेगें तथा मतदाता अपने विवरण में सभी प्रविष्टियों को अंकित करेगे। प्रशिक्षण प्राप्त जिला स्तरीय अधिकारी व बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाइजर अपने अधीनस्थ नियुक्त बी0एल0ओ0 के कार्यां की मानिटरिंग करते हुए उनकी सहायता करेगें तथा बी0एल0ओ0 एप में पेंडिंग बुक ए कॉल विद बी0एल0ओ0 की पेडेन्सी को निस्तारित भी करायेगें।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 13सीसी के अन्तर्गत समस्त बी0एल0ओ0 भारत निर्वाचन आयोग की प्रतिनियुक्ति पर समझे जाएगें। बी0एल0ओ0 सांसद/ विधायक/ जन प्रतिनिधि/प्रधान/मीडिया पर्सन/प्रमुख व्यक्ति इत्यादि के गणना प्रपत्रों को शत्-प्रतिशत वितरित करें।
प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी श्री रामकृपाल चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी नरेन्द्र देव द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर/नोडल (प्रशिक्षण) नवनीता राय आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
