बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समापन समारोह का आयोजन विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत एवं जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में सम्पन्न हुआ। विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, ज्वांइट मजिस्ट्रेट ने संयुक्त रूप से काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समापन समारोह काकोरी, लखनऊ से प्रसारित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी ने देखा व सुना। वीर सैनिक एवं विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को विद्यालय की छात्राओं ने रक्षा सूत्र बांधा। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समापन समारोह के अवसर कलेक्ट्रेट परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों द्वारा भव्य रंगोली प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों एवं आल्हा गायक श्री सग्राम सिंह एवं नौशा खान गाजी ने शमा बाधी।
विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत एवं जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समापन समारोह आयोजन किया गया। इस अवसर पर काकोरी, लखनऊ से प्रसारित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभी ने देखा व सुना। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वालित कर अमर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
विधायक तिर्वा ने कहा कि काकोरी काण्ड की घटना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव को हिला दिया था। उन्होनें कहा कि पहलगावं में हुयी घटना के क्रम में हमारें वीर सैनिकों ने आपरेशन सिंदूर के तहत करारा जबाब दिया है। कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश निरन्तर प्रगाति के पथ पर है। आज देश की अर्थव्यवस्था चैथी हो गई है, जल्द ही देश की अर्थ व्यवस्था तीसरी होगी, और हम सभी लोग विकसित भारत की ओर अग्रसर होगें।
जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने काकोरी कांड की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह घटना स्वतंत्रता संग्राम के संघर्षशील इतिहास का प्रतीक है। युवा पीढ़ी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित कर उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को नमन किया गया, साथ ही सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें गीत, नाटक एवं कविताएं शामिल थीं।
इस अवसर पर रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं ने वीर सैनिकों तथा मा० विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को राखी बांधकर हस्तनिर्मित पुष्प गुच्छ भेंट किया।
इस अवसर रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं की टीमों द्वारा देशभक्ति भावनाओं से ओतप्रोत रंगोलियां बनाई गईं। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जलालाबाद विकासखंड, द्वितीय पुरस्कार कन्नौज विकासखंड, तथा तृतीय पुरस्कार गुगरापुर विकासखंड को प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी द्वारा प्रतिभागी टीमों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आशीष कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, ज्वांइट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर वैशाली, जिला विकास अधिकारी नरेन्द्र देव द्विवेदी, जिला पर्यटन अधिकारी डा0 एम0 मकबूल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संदीप सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण व विद्यालयों के छात्र/छात्रायें उपस्थित रहें।

