बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। शहर में भाजपा ने हर घर तिरंगा यात्रा का मंगलवार को आयोजन किया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जन-जन तक पहुंचाने के बारे में भी बताया गया साथ ही साथ देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को भी जगाया गया।
तिरंगा यात्रा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में शहर स्थित ईजी मार्ट से प्रारंभ हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर सभी लोग भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय के उद्घोष लगा रहे थे उदघोष से पूरा शहर गूंज उठा।
जगह जगह पर लोग तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर रहे थे । वही यात्रा में लोकगीत भी बज रहे थे।
यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया। यात्रा भ्रमण के बाद ग्वाल मैदान स्थित अमर जवान ज्योति स्थल पर पहुंची जहां सभी कार्यकर्ताओं ने अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारत माता की जय,बंदेमातरम के नारे लगाते हुए स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीदों को नमन कर याद किया गया।जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने भारतीय सेना की प्रशंसा की। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों से लोगो अवगत कराया। वही राष्ट्र गान के बाद यात्रा के समापन की घोषणा की गई।
वही इस मौके पर जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी जिला उपाध्यक्ष श्यामू राजपूत नगर अध्यक्ष शिवेंद्र रामू राजपूत विशाल शुक्ला श्याम जी मिश्रा शरद मिश्रा आकाश मिश्रा प्रभात बाजपेई ऋतिक स्वर्णकार आर्यन कटियार ऋषभ राजपूत नीतीश तिवारी अर्पित यादव रितिक कश्यप पवन पांडे, विक्रम त्रिपाठी आर एस कठेरिया , सोनू शुक्ला, विनीत तिवारी,राजू चतुर्वेदी साहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
