सपा नेता की पत्नी प्रीती यादव एंव पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष छोटे शुक्ला गिरफ्तार

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  सपा नेता जग्गू यादव की पत्नी प्रीती यादव व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डीएन कालेज छोटे शुक्ला को पुलिस नें गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। दोनों के ऊपर अपहरण, रंगदारी, मारपीट, झूठी शिकायत आदि का मामला पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया है।
दरअसल थाना कादरी गेट के शिवाजी कालोनी मसेनी निवासी राहुल परमार पुत्र भंवर पाल नें मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें सपा नेता जग्गू यादव की पत्नी प्रीती यादव निवासी लोकोरोड़ व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व प्रधान पति भुडिया भेडा श्रवण कुमार शुक्ला उर्फ छोटे को पुलिस नें गिरफ्तार किया है। प्रीती की गिरफ्तारी बीओआई बैक फतेहगढ़ व छोटे शुक्ला की गिरफ्तारी सेंट्रल जेल याकूतगंज मार्ग से की गयी है। कोतवाल रणविजय सिंह ने बताया कि प्रीती यादव व छोटे शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जेल भेजा जा रहा है।