लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज यूपी विधानसभा में मानसून सत्र का अंतिम दिन है। बुधवार से पिछले 24 घंटे से विजन डाक्यूमेंट-47 पर सदन में मंथन चल रहा है। इसको लेकर सता पक्ष व विपक्ष में वार-पलटवार जारी है। जहां सपा ने रात भर चले इस सत्र के कई वीडियो भाजपा नेताओं के सोते हुए जारी कर योगी सरकार पर तंज कसा है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को विधानसभा के मानसून सत्र से सियासी संदेश दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने गाय का दूध पिया लेकिन गाय के दूध के प्रति आपने कहीं कृतज्ञता ज्ञापित की? आपको तो गो माता का श्राप ले डूबेगा। इसलिए 27 में आने का सपना मत देखिए। इसलिए मत देखिए क्योंकि ये सरकार अपने अध्यात्मिक विरासत और प्रतीकों का भी सम्मान करती है। सपना आपका सपना ही रहेगा। यूपी की विरासत पर हर व्यक्ति नहीं बैठ सकता है। आप लोगों को काशी, अयोध्या, चित्रकूट, मां विंध्यवासिनी धाम से जो हो रहा है, उससे आपको पीड़ा हो रही है।
पुलिस विभिन्न धाराओं का डर दिखाकर लोगों से पैसे वसूल रही : नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में पुलिस विभिन्न धाराओं का डर दिखाकर लोगों से पैसे वसूलती है। पांडेय ने सपा के सियासी नारे पीडीए की चर्चा करते हुए सरकार से पूछा कि आखिर उन्हें पीडीए से क्या दिक्कत है? पीडीए ही उन्हें सत्ता में लाया है और अब हम उन्हें अपने पास ला रहे हैं।
विधानसभा में भिड़ गए सत्ता पक्ष बीजेपी के दो विधायक : गुरुवार सुबह सदन में बीजेपी के दो विधायकों राजेश चौधरी और सौरभ श्रीवास्तव में ही झड़प शुरू हो गई। बोलने का समय याद दिलाने को लेकर बहस शुरू हो गई। हाथापाई तक मामला पहुंचने ही वाला था कि अन्य विधायकों ने बीच-बचाव किया। बीजेपी विधायकों का झगड़ा देखकर सपा विधायकों ने तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि जब ये लोग विजन पर लड़ रहे हैं तो इनका विजन क्या होगा?
सपा प्रमुख ने भाजपा के सोते विधायकों का वीडियो जारी किया
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के सोने का वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने इसे सोती सरकार करार दिया। साथ ही, लोगों से 24 घंटे सदन चलाने के पीछे का तर्क भी पूछा है। अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर सदन से जुड़े दो वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में स्वतंत्रदेव सिंह सोते नजर आ रहे हैं तो दूसरे में सपा समेत अन्य नेताओं की सेल्फी है जिसमें वे जागते नजर आ रहे। सेल्फी शेयर करते हुए अखिलेश ने लिखा है- सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष! भाजपा ने 24 घंटे का सदन चलाकर साबित कर दिया है कि वो प्रदेश चलाने में कितना पिछड़ गये हैं, इसीलिए चौबीसों घंटे काम करने की बात कर रहे हैं। भाजपा सरकार बताए कि उसके मुखिया से लेकर मंत्री व कितने विधायक चौबीसों घंटे उपस्थित रहे।
गरीब जेल में और अपराधी खुले आम घूम रहे हैं : माता प्रसाद
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के आखिरी दिन 14 अगस्त 2025 को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के विधायक माता प्रसाद पांडेय ने एक ओर जहां योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए , वहीं आजम खान और इरफान सोलंकी का भी जिक्र किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आजम खान और इरफान सोलंकी को जेल में क्यो बंद कर रखा है, वो कौन से अपराधी हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में गरीब ब्राह्मणों का एनकाउंटर हो रहा है। कई ऐसे अपराधी हैं जो घूम रहे हैं लेकिन उनको कुछ नहीं कहा जा रहा है। राज्य में शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि प्राइमरी की शिक्षा की हालत हम देख रहे हैं लेकिन उच्च शिक्षा को और ज्यादा बेहतर किया जाना चाहिए। पांडेय ने कहा कि सरकार को चाहिए कि शोध और अन्वेषण के क्षेत्र में बजट आवंटित करे।
सामाजिक एकता और अखंडता के लिए चुनौतियां बढ़ीं
अपने विधानसभा क्षेत्र इटवा के एक मामले का जिक्र करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक .22 हेक्टेयर की जगह थी, वहां गरीब तबके के हिंदू और मुस्लिम दोनों जाते थे। धीरे धीरे वहां 4-500 लोग जाने लगे। वह मजार आपके एक नेता की आंख में खटकने लगी। मैंने एक रैन बसेरा बनवा दिया। आपके कलेक्टर ने बिना जांच पड़ताल के लिए रैन बसेरा भी गिरवा दिया। मैंने पूछा ऐसा क्यों किया तो मुझे जवाब मिला कि मुझे पता नहीं था। देखा और गिरवा दिया। फतेहपुर का जिक्र करते हुए पांडेय ने कहा कि ऐसी घटनाएं सामाजिक एकता और अखंडता के लिए चुनौती हैं।
सपा का योगी सरकार पर बडा हमला

