फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के अनुपालन में आगामी स्वतंत्रता दिवस तथा जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य/पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 14.08.2025 को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शिवदास सिंह, श्री संजय कुमार सिंह, श्री विनोद कुमार, श्री अरूण कुमार मिश्र एवं श्री बृज मोहन गुप्ता द्वारा की गई छापामार कार्यवाही से मिलावटखोरों में हडकम्प मच गया है। बढ़पुर, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित रविन्द्र गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान श्री अनोखेलाल मिष्ठान भण्डार से खाद्य पदार्थ बूंदी लड्डू का एक नमूना संकलित किया गया। बढ़पुर, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित सोमित गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान लाला अनोखेलाल मिष्ठान भण्डार से खाद्य पदार्थ बूंदी का लड्डू का एक नमूना संकलित किया गया। बीबीगंज, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित सुबोध कुमार के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ घी का एक नमूना संकलित किया गया। ठण्डी सड़क, फर्रूखाबाद जनपद-फर्रूखाबाद स्थित राजीव गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ बूंदी का लड्डू का एक नमूना संकलित किया गया। थाना चौराहा, शमसाबाद जनपद-फर्रूखाबाद स्थित शिवकान्त के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ बेसन लड्डू का एक नमूना संकलित किया गया।
एफएसडीए की छापामार कार्यवाही से मिलावटखोरों में हडकम्प

