सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क में फहराया झंडा

‘‘अग्निवीर योजना पर उठाए सवाल?‘‘
लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)
  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जनेश्वर मिश्र पार्क में झंडा फहराया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा- दुनिया ने हिरोशिमा-नागासाकी की त्रासदी से यह सीख ली थी कि एटम बम जैसी विनाशकारी लड़ाई से दूर रहना चाहिए। समाजवादी और दुनिया के तमाम लोग युद्ध नहीं चाहते, लेकिन हमारी सेना मज़बूत होनी चाहिए। अखिलेश ने सरकार की अग्नि वीर योजना को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि जो लोग कहते हैं कि वे न्यूक्लियर से नहीं डरते, वे पहले अग्नि वीर व्यवस्था को खत्म करें। युद्ध की नई चुनौतियों में तकनीक, स्पेस और आधुनिक हथियार अहम भूमिका निभाते हैं। हम सिर्फ ड्रोन से वार नहीं जीतेंगे। तकनीकी रूप से फौज को सशक्त बनाना जरूरी है, तभी हम पड़ोसी देशों से मुकाबला कर सकेंगे। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को ‘नकलची’ बताया और कहा कि अगर दिल्ली वाले कहेंगे ‘अमृत काल’, तो ये भी कहेंगे ‘अमृत काल’। अगर वहां कहा जाएगा कि देश विकसित बनाना है, तो ये भी कहेंगे उत्तर प्रदेश विकसित बनाना है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में लागू इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी की वजह से ही नोएडा देश का सबसे बड़ा मोबाइल निर्माण केंद्र बना। “यह सपा सरकार की देन थी। आज सेमीकंडक्टर की चर्चा हो रही है, लेकिन यूपी में एक भी सेमीकंडक्टर फैक्ट्री क्यों नहीं लगी?