बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया।
बालिकाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, मिशन शक्ति केन्द्र व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा है महिलाओं का सशक्तिकरण।
आज रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन हॉल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात उन्होंने प्रदेश सरकार के “मिशन शक्ति अभियान 5.0” की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और उपस्थित महिलाओं तथा छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला सहायता नंबर 181 समेत अन्य सेवाओं की उपयोगिता बताई। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने नृत्य, गीत एवं देशभक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, जिससे समारोह का वातावरण और भी उत्साहपूर्ण बन गया। समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य रहीं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, प्रशासनिक क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका सम्मान किया।
कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में महिला थाना पुलिस द्वारा दुर्गा पांडालों में जाकर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान नारी सुरक्षा नारी सम्मान एवं एंटी रोमियो के तहत मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान व साइबर संबंधित अपराध के बारे मे अवगत कराया। उन्हें किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु वीमेन पावर लाइन 1090 व यूपी112 व ऑपरेशन कवच व 181 महिला हेल्पलाइन व 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व 1098 चाइल्ड लाइन व 155260 व 1930 साइबर क्राइम अपराध के बारे में बताया गया व अन्य कानूनी जानकारी दी और उनको जागरूक किया गया।
गुरसहायगंज पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत रेलवे स्टेशन गुरसहायगंज, कस्बा, पीडब्लूडी तिराहा, आदि जगहों पर जाकर पंपलेट वितरित किए गए व महिला संबंधी हेल्पलाइन नंबरो आदि के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु वीमेन पावर लाइन 1090 व यूपी 112 व ऑपरेशन कवच व 181 महिला हेल्पलाइन व 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व 1098 चाइल्ड लाइन व 155260 व 1930साइबर क्राइम अपराध के बारे में बताया गया व अन्य कानूनी जानकारी दी और बालिकाओं को जागरूक किया गया।
समस्त थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल द्वारा दुर्गा पांडालों, मंदिरों व बाजारों में में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया।
साथ ही स्थानीय पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
