फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आज जनपद की विधानसभा भोजपुर में समाजवादी पार्टी जिला संगठन द्वारा खिमसेपुर, दाउदपुर, गुरऊशादी नगर, ऊगरपुर गोंड़ा, सुल्तान नगर, नगला तरा, रसूलपुर आदि गाँवों में पीडीए जन-पंचायतों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्रीमती उर्मिला राजपूत उपस्थित रहीं।
पीडीए जन-पंचायतों में उपस्थित आम-जनमानस को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्रीमती राजपूत ने कहा कि नीति-विहीन नेतृत्व की दिशाहीन सरकार से जनता अब तंग आ चुकी है, समय के साथ खोखले वादों की कलई खुलती जा रही है, सामाजिक एकता के ताने-बाने को चोट पहुंचाने बाले लोग ये समझ गए हैं कि उनकी काठ की हांडी अब दोबारा चढ़ने बाली नहीं है, इसीलिए ये सरकार हास्यास्पद तरीके से तमाम तरह के संविधान संशोधन कर इस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को ही बदलना चाहती है। सरकार में बैठे लोग भूल रहे हैं कि जब जनता एक तरफ से सफाया करती है तब कोई तिकड़म काम नहीं आता है, आज प्रदेश देश में पूरी तरह से परिवर्तन का माहौल बन चुका है, पीडीए एकता से घबराए लोग समाज को जातियों में बाँटने का साजिशें कर रहे हैं। जनता इन झूठे, मक्कार और बेईमान लोगों को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है, आने बाले समय में बदलाव होकर रहेगा और पीडीए महानायक श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में इस प्रदेश पीडीए सरकार बनेगी।
इस दौरान उनके साथ श्री आलोक यादव सदस्य जिला पंचायत, घनश्याम राजपूत, ज्ञानेन्द्र राजपूत आदि अन्य पदाधिकारी/कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण एंव महिलाओं की उपस्थिति रही।
प्रदेश में एकतरफा परिवर्तन का माहौल, जनता चुनाव का इंतजार कर रही : उर्मिला राजपूत

