मेरापुर थाने को मिले नए थानाध्यक्ष, चार इंस्पेक्टरों की तैनाती में भी फेरबदल

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  एसपी आरती सिहं ने जिले की कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त करने के चलते उपनिरीक्षक व निरीक्षको की तैनाती में फेरबदल किया है। थानाध्यक्ष मेरापुर के पद पर नई तैनाती की गयी है। वहीं चार पुलिस इंस्पेक्टर भी इधर से उधर किये गये हैं।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अजय सिंह की थानाध्यक्ष मेरापुर के पद पर तैंनाती की है। यूपी डायल के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार को थाना साइबर क्राइम का प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली कायमगंज के अपराध निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को थाना कादरी गेट का निरीक्षक अपराध की जिम्मेदारी दी गयी है। फर्रुखाबाद कोतवाली के अपराध निरीक्षक मो. कामिल खान को कायमगंज का निरीक्षक अपराध बनाया गया है। निरीक्षक आमोद कुमार सिंह को जन शिकायत प्रकोष्ट के प्रभारी पद से हटा यूपी 112 का प्रभारी बनाया गया है।