महायोजना को वेवसाईट पर अपलोड कर नोडल अधिकारी बनाने की मांग

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। आलू विकास एवं विपणन ,सहकारी संघ के निदेशक एवं किसान नेता अशोक कटियार ने डीएम को पत्र लिखकर फर्रुखाबाद महा योजना को लोकहित में वेबसाइट पर अपलोड करने व नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने की मांग की जो मांग की जाने पर मां योजना के बारे में आम जनता को जानकारी दे सकें।
दिए गए मांग पत्र में श्री कटिहार ने कहा कि मा योजना को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है इस योजना को लेकर आम जनता में तमाम गलतफहमी हुआ संशय बना हुआ है और तरह-तरह या वहां से आम जनता भयभीत और परेशान है इस योजना की जानकारी आम जनता को होना आवश्यक है ऐसे में लोकहित को ध्यान में रखते हुए वेबसाइट पर महा योजना को अपलोड किया जाए तथा पर्याप्त जानकारी उपलब्ध कराने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति जाए और उन्हें महा योजना की छाया प्रति उपलब्ध कराई जाए ताकि वह आमद जन को महा योजना के बारे में बता सकें।