फर्रुखाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से 4 गंभीर, एक की मौत

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। खेतों में भैस चरा रहे चार युवक अचानक आयी मूसलाधार बारिश के उपरांत गिरी बिजली के चपेट में आ गये, जिससे चारों झुलस गये,तीन को सीएचसी व एक को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है,वहीं मबेशी चरा रहे युवक के ऊपर आकाशीय बिजली गिरनें से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम कांधेमई मिल्किया निवासी 17 वर्षीय अंकित पुत्र मुलायम सिंह, 22 वर्षीय आकाश पुत्र राजेन्द्र, 16 वर्षीय रोहन पुत्र ओंकार, 15 वर्षीय ऋषभ पुत्र अनिल कुमार खेतों में भैस चरा रहे थे, उसी दौरान अचानक बारिश होनें लगी, बारिश के दौरान चारों खेत के किनारे के साथ बैठ गये, उसी दौरान तेज आबाज के साथ बिजली गिरी और तीन किशोर व एक युवक घायल हो गये। तीन को सीएचसी व एक को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सीएचसी के चिकित्सक लोकेश शर्मा ने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं।
मकान पर बिजली गिरने से लेंटर फटा, युवक बाल-बाल बचा
नवाबगंज के मोहल्ला पुराना गनीपुर निवासी अनीता सक्सेना अपने परिवार के साथ घर पर बैठी थी, अचानक ऊपर के कमरे पर बिजली गिरी जिससे उनका लेटर फट गया, कमरे में बैठा उनका बेटा प्रियांशु सक्सेना बाल बाल बच गया। पूरा परिवार बिजली गिरने से दहशत में आ गया। घर के सब घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फूंक गये।
अनीता के पड़ोसी भूरे यादव के घर पर भी अचानक आकाशीय बिजली गिर गयी। उनके घरेलू उपकरण इनवर्टर व बैटरी में तेजी से धमाका हुआ जिससे उनके बच्चे अनमोल और विशाल और भूरे की पत्नी प्रीति देवी बाल-बाल बच गये।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला समई निवासी 22 वर्षीय विवेक यादव पुत्र मुकेश यादव रविवार दोपहर मबेशी चराने के लिए खेतों में गया था, शाम लगभग 4ः30 बजे आकाशीय बिजली विवेक के ऊपर गिर पड़ी जिससे विवेक की दर्दनाक मौत गयी। जिससे कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर है बड़े भाई कुलदीप, राहुल तथा छोटा भाई अभिषेक तथा बहन आरती है। मृतक की माँ गुड्डी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर लेखपाल सचिन मिश्रा पहुंचे।